ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

शर्मनाक: घर में घुस छठी की छात्रा से दुष्कर्म

  • रांची. रांची के धुर्वा इलाके में छठी की छात्रा से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.
  •  आरोपी ने इस वारदात को शुक्रवार देर रात उस समय अंजाम दिया, जब छात्रा घर में अकेली थी.
  • जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया है. वह बांसकोचा का निवासी है.
  • इधर, पुलिस ने शनिवार को नाबालिग का बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई.
  • पुलिस के अनुसार छात्रा की मां जितिया पूजा करने बाहर गयी थी. उस वक्त छात्रा घर में अकेली थी.
  • इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी उसके घर में घुस गया. उसका मुंह बंदकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी.
  • इसके बाद दुष्कर्म किया. इसी दौरान छात्रा की मां घर लौटी. आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर महिला ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया.
  • शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद धुर्वा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.

What's your reaction?

Related Posts