ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

यात्रियों को राहत: बिलासपुर-बेंगलूरु छावनी के बीच चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर और बेंगलूरु छावनी के मध्य एक फेरे के लिए विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलूरु छावनी समर स्पेशल 12 जून 2026 (शुक्रवार) को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन एक तरफा (वन-वे) सेवा के रूप में संचालित की जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में इस विशेष ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

18 कोचों की होगी सुविधा

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य (जनरल) तथा 10 स्लीपर कोच शामिल हैं। रेलवे का मानना है कि इससे दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रमुख समय-सारिणी

ट्रेन 12 जून को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। इसके बाद यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन रात 8 बजे बेंगलूरु छावनी स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान भीड़ का दबाव कम किया जा सके और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

What's your reaction?

Related Posts