ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजन

हीरामंडी में खुद की परफॉर्मेंस देखकर शरमा गई थीं शर्मिन सेगल

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार काफी सुर्खियों में है. सीरीज की पूरी कास्ट छा गई है. हालांकि इस सीरीज की रिलीज के बाद से एक्ट्रेस शर्मिन सेगल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. भंसाली की भांजी और एक्ट्रेस शर्मिन ने सीरीज में आलमजेब का किरदार निभाया है. इतनी ट्रोलिंग के बीच अब शर्मिन ने बताया कि उन्होंने बस एक ही बार सीरीज देखी है और बताया कि आखिर क्यों दोबारा उन्होंने क्यों नहीं देखा.

क्यों 1 बार से ज्यादा नहीं देखी हीरामंडी

शर्मिन ने कहा, ‘मैंने हीरामंडी एक ही बार देखी है क्योंकि मुझे अपना काम बार-बार देखना नहीं पसंद. मैं सिर्फ उतना देखती हूं जितनी जरूरत है. आपको फीडबैक मिलते हैं और आपको सब देखना होता है जिस बारे में कहा जाता है क्योंकि एक एक्टर के तौर पर आप हमेशा मॉनिटर पर जाकर नहीं देख सकते कि आपने क्या किया है.’

खुद की परफॉर्मेंस कैसी लगी

खुद की परफॉर्मेंस देखकर उन्हें क्या लगा इस पर शर्मिन ने कहा, ‘अपना काम देखना बहुत अलग है. हीरामंडी को मैंने एक अलग नजरिए से देखा है. खुद को लेकर आलोचनात्मक हो जाते हैं. जब मैंने खुद को ऑस्क्रीन देखा तो शरमा गई और गुदगुदी सी लगने लगी. मेरे गाल भी लाल हो गए थे.’

अपनी पहली फिल्म मलाल की रिलीज के दौरान भी शर्मिन ने ऐसा फील किया था. उन्होंने कहा, ‘इतने लोगों के सामने खुद को रखना और परफॉर्म करना अलग फील होता है. पहली बार जब मैंने मलाल देखी थी तब मैंने सोचा कि स्क्रीन इतनी बड़ी है और उसमें मेरा चेहरा है. इतने लोग मुझे देखेंगे तो मुझे शर्म आ गई.

भंसाली और शर्मिन में कॉमन

भंसाली को लेकर शर्मिन ने कहा, ‘संजय सर की एक बात है कि वह हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. अगर वह आज हीरामंडी देखेंगे तो वह कहेंगे कि वह ऐसा कर सकते थे, इसको और बेहतर कर सकते थे. वह अपनी सारी फिल्मों को लेकर ऐसा करेंगे. वैसे ही जब मैं अपनी फिल्म देखती हूं तो मैं भी यही सोचती हूं कि मैं कहां और क्या बेहतर कर सकती हूं.’

What's your reaction?

Related Posts