रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही अब कांग्रेस में आपसी तनातनी जैसी स्थिति बनने लगी है. दिल्ली में बैठकर जहां एक तरफ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेश में हार पर मंथन और चिंतन किया तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी आपस में एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल और बृहस्पति सिंह ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है. वहीं से पहले पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान कांग्रेस की आपसी गुटबाजी की तरफ इशारा कर रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर हार का ठीकरा फोड़ा है, तो वहीं टिकट न मिलने से नाराज रहे बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्मा लेने की बात कह दी है.
- देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
- बीजापुर में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; खूंखार नक्सली दिलीप बेड़जा भी मारा गया
- ‘कॉर्नर सीट वाली धुरंधर फिल्म की टिकट दो…’ मांग पूरी न होने पर निगम कमिश्नर सस्पेंड, WhatsApp चैट के साथ HC पहुंचा मामला
- सक्ती स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी
- OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर आई एंटरटेनमेंट की सुनामी



















