राजधानी रायपुर से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने रायपुर स्थित होटल हयात में ठहरकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, ठग ने होटल में रुककर करीब 63,000 रुपये का बिल बनाया और भुगतान किए बिना ही फरार हो गया। इतना ही नहीं, वह होटल से एक करीब 1.25 लाख रुपये का लैपटॉप भी लेकर चला गया। घटना सामने आने के बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और होटल के रिकॉर्ड्स की मदद से यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस पहचान के साथ होटल में चेक-इन किया था और वह किन तरीकों से स्टाफ को चकमा देकर फरार हुआ।

25 जून 2026 किया था चेकइन
दरअसल रायपुर के होटल हयात में एक मेहमान, आलीशान कमरे में रुकने आया था. होटेल में कुछ दिन ठहने के बाद करीब 2 लाख का चून लगाकर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार तमिलनाडू का रहने वाला भीमसेन जान 25 जून 2026 को रायपुर के हयात में ठहरा हुआ था. उसे कमरा नंबर 512 अलॉट किया गया था.
जरूरी काम को हवाला देकर गंगाया लैपटैप
शुरूआत में भीमसेन जान ने अपने आप को सीधासाधा मेहमान दिखाया. उसने होटेल प्रबंधन से अपने जरूरी काम को हवाला देते हुए लैपटॉप की मांग की. मेहमान की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए होटल प्रबंधन ने भी बिना किसी संदेह के बाहरी एजेंसी से एक महंगा लैपटॉप किराये पर मंगवाया और उसे उपलब्ध करा दिया. इसके बाद आरोपी ने होटल में कुछ दिन और बिताएं और 27 जून की सुबह बिना किसी को बताए होटेल से गायब हो गया.
जब होटल प्रबंधन ने कमरे की तलाशी ली तो कमरा खाली मिला. बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जांच में पता चला कि उस पर होटल का 63,755 रुपये का बिल बकाया था. वहीं, होटल द्वारा उसे उपलब्ध कराया गया करीब 1.48 लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी गायब था.

















