ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यअन्य खबर

अयोध्या धाम में गूंजेगी जलेसर के घंटे की आवाज

अयोध्या धाम में तैयार हुए भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में लगने के लिए जलेसर में बना 21 कुंतल का घंटा रवाना हो गया. दिन भर घंटे को देखने के लिए सड़कों पर लोग जूझते रहे. जलेसर, अवागढ, निधौली कलां होते हुए यह शोभायात्रा जब देरशाम एटा शहर पहुंची तो भीड़ इस ने भव्य स्वागत किया. जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई. राम, हनुमान स्वरूप बनाई गई झांकियां साथ में चली. देररात्रि के यह क्रम चलता रहा.

देशभर में घुंघरू घंटी के लिए पहचान रखने वाला जलेसर वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) ने घंटा बनाकर देशभर में एक और पहचान बनाई है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, प्रभारी मंत्री केपी सिंह मलिक, डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह, विधायक संजीव दिवाकर, एमएलसी आशीष यादव आशू, घुंघरू घंटा कारोबारी आदित्य मित्तल ने घंटे की पूजा कर अयोध्या के लिए रवाना किया.

What's your reaction?

Related Posts