ब्रेकिंग खबरें

तकनीकी

15 हजार रुपये से कम में मिल रहा यह धांसू 5G स्मार्टफोन, अमेजन डील देख चौंके यूजर

6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 15,499 रुपये है. अमेजन की डील में फोन पर 600 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा फोन की कीमत को बैंक ऑफर में आप 750 रुपये तक और कम कर सकते हैं. फोन की फीचर जबरदस्त हैं.



नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15 हजार रुपये के आसपास का है, तो आपके लिए गुड न्यूज है. अमेजन की धांसू डील में वीवो का बजट सेगमेंट में आने वाला 5G फोन- Vivo Y28 5G बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 15,499 रुपये है. अमेजन की डील में फोन पर 600 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा फोन की कीमत को बैंक ऑफर में आप 750 रुपये तक और कम कर सकते हैं. इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC या SBI के कार्ड से पेमेंट करना होगा. फोन पर करीब 775 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है.


वीवो Y28 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दे रही है. इस डिस्प्ले का साइज 6.56 इंच है. इस IPS LCD पैनल में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा. यह फोन 8जीबी तक की रियल और 8जीबी तक की वर्चुअल रैम के साथ आता है. दोनों मिलकर फोन की टोटल रैम को 16जीबी तक का कर देती हैं. 128जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज वाले इस फोन में आपको प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट देखने को मिलेगा.



फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा. फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे.

What's your reaction?

Related Posts