ब्रेकिंग खबरें

अपराधअन्य खबर

धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

एक आरोपी ने बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने उन्हें ईमेल पर गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी देकर दस लाख रुपये मांगे थे. पूरा मामला छतरपुर जिले का है. जानकारी के मुताबिक, 19 अक्तूबर 2023 को बागेश्वर धाम की अधिकृत ईमेल आईडी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अज्ञात आरोपी के द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देकर एक दिन का समय दिया गया था. जान बचाने के लिए आरोपी के द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से 10 लाख रुपये की मांग की गई, जिसकी सूचना थाना बमीठा में 20 अक्तूबर 2023 को प्राप्त होने पर संवेदनशील होने से तुरंत अपराध क्रमांक 382/23 धारा 387, 507 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था.

छतरपुर पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर तुरंत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खजुराहो के नेतृत्व में थाना प्रभारी बमीठा एवं उपनिरीक्षक संजय पाण्डेय तथा साइबर सेल प्रभारी छतरपुर उपनिरीक्षक सिद्वार्थ शर्मा का विशेष जांच दल गठित किया गया. अपराध की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए राज्यस्तरीय तथा राष्ट्रीय एंजेसियों के माध्यम से अपराध की विवेचना प्रारंभ की गई.

What's your reaction?

Related Posts