ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यट्रेंडिंग

सावन में लगेंगे दो ग्रहण, जानें सूर्य और चंद्र ग्रहण की तिथियां, धार्मिक महत्व और किन राशियों पर पड़ सकता है प्रभाव

साल 2026 में दो ग्रहण लगने बाकी है। यह दोनों ग्रहण अगस्त महीने में लगेंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय सावन का महीना रहेगा। अगस्त में पहले सूर्य ग्रहण लगेगा और उसके बाद चंद्र ग्रहण। दोनों ग्रहण में 15 दिन का अंतर होगा। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ज्योतिष में ग्रहण शब्द ही नकारात्मक माना जाता है। इसलिए सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटना अशुभ मानी जाती है, जिसका देश-दुनिया के साथ ही मानव जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। हालांकि ग्रहण सभी राशियों के लिए अशुभ हो, ऐसा भी जरूरी नहीं है। ग्रहण के समय कुछ विशेष ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि अगस्त में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का प्रभाव और किन राशियों को लाभ और कब लगेंगे।

अगस्त में सूर्य ग्रहण कब लगेगा:

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर लगेगा। इसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

अगस्त में चंद्र ग्रहण कब लगेगा:

सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद श्रावण या सावन पू्र्णिमा पर दूसरा और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में नजर आएगा। ग्रहण भारत में नजर नहीं आने के कारण राखी का त्योहार मनाने में कोई बाधा नहीं आएगी।

सावन में लगने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का मानव जीवन के स्वास्थ्य और सरकारी तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस समय आपको स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पिता के स्वास्थ्य पर नजर रखें। इस समय कोई बड़ा फैसला नहीं लें। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। किसी जरूरी कागजात पर साइन करते समय सावधानी बरतें, वरना कोई बड़ी परेशानी हो सकती है।

किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव:

ज्योतिष गणना के अनुसार, सावन के दौरान लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए काफी हद तक राहत भरा साबित हो सकता है। इन भाग्यशाली राशियों को कार्यों में सफलता के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रिश्तों में सुधार होगा। नए संपर्क बनेंगे, जिनका लाभ करियर में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। आय के नए मार्ग खुलेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाव के उपाय:

1. ग्रहण के बाद स्नान आदि करके शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

2.ग्रहण के समय ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

3. ग्रहण के बाद पूजा-पाठ और सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts