अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस में अवैध तरीके से घुसने का प्रयास कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया.
घटना चार जनवरी की है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो पंजाब के रहने वाले हैं. उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था. पिछले काफी वक्त से सलमान को जान से मारने की धमकी मिल रही है.

















