छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों से नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों और गरबा पंडालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज के लोगों से संयम बरतने और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।
डॉ. सलीम राज ने कहा कि नवरात्रि के दौरान होने वाला गरबा कोई सामान्य नृत्य कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक धार्मिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को इस परंपरा का सम्मान करना चाहिए और नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
गरबा करने मुस्लिम समाज को जाना है तो टीका लगाए
अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने जो कहा है उस बात का स्वागत है. उन्हाेंने आगे कहा कि ‘अगर मुस्लिम समाज को गरबा पंडाल में जाना है तो आप टीका लगाए, गंगाजल ग्रहण कीजिए, मूर्ति पूजा कीजिए, तब काेई विवाद नहीं है, यदि मुस्लिम समाज वहां डांस के लिए जाता है, तो वो डांस की जगह नहीं है.’ अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुस्लिम समाज से अपील करता हूं कि गरबा कोई घुमने और डांस करने का स्थल नहीं है. गरबा धार्मिक आस्ता का केंद्र है, मां दुर्गा की पूजा का स्थल है और इसका सम्मान हमे करना चाहिए.अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज के लोगाें से संयम बरतने की अपील की है. डॉ. सलीम राज के अनुसार, मुस्लिम व्यक्ति अगर गरबा पंडाल में जाता है तो वह केवल डांस करने के लिए जाता है, लेकिन गरबा का आयोजन केवल डांस करने वाला कार्यक्रम नहीं है. गरबा धार्मिक आस्था परंपरा से जुड़ा हुआ पर्व और आयोजन होता है. ऐसे में सभी लोगों को इसकी धार्मिक भावना का सम्मान करना चाहिए.
मंत्री टंक राम वर्मा बोले हमारा देश विविधताओं से भरा है
वक्फ बोर्ड के गरबा पंडाल में समाज के लोगों के नहीं जाने वाली अपील पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है. हमारी सामाजिक समरसता बनी रहती है. उन्होंने आगे कहा कि सबकी संस्कृति और धर्म का सम्मान करना चाहिए. यही हमारे सामाजिक समरसता का भाव है.


















