छत्तीसगढ़

नौतपा के बाद भी तप रही राजधानी, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, जानें मौसम का ताजा अपडेट

CG Weather Update: नौतपा तो खत्म हो चुका है, लेकिन इसका प्रभाव अब भी बरकार है। लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम-रात तक गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, रात में बारिश के आसार

वहीं, अगले पांच दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। साथ ही तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, प्रदेश में एक से दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में बिलासपुर, रायगढ़ सहित कुछ जिलों में बारिश हुई।

तीन सिस्टम का पड़ रहा असर

तेलंगाना में एक चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। वहीं, एक उत्तर-दक्षिण टर्फ उत्तर-पूर्व बिहार से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। इसके अलावा एक अन्य टर्फ तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के बीच समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। इसलिए विभिन्न क्षेत्रों में आकाश मेघमय रहने के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

15 से 20 दिन में राजधानी पहुंचेगा मानसून

केंद्रीय मौसम विभाग के मानसून के सोमवार को केरल पहुंचने की संभावना है। वहीं, इसे छत्तीसगढ़ पहुंचने में 10 दिन जबकि रायपुर पहुंचने में 15 दिन लगने का अांकलन रहता है। इसी बीच मानूसन की रफ्तार कुछ धीमी बताई जा रही है, इस हिसाब से मानसून को राजधानी तक पहुंचने में 15-20 दिन लगने की संभावना है।

ऐसा रहेगा आज का तापमान

रायपुर 42.0 28.0

बिलासपुर 41.2 28.4

दुर्ग 43.4 26.6

राजनांदगांव 41.9 26.0

जगदलपुर 37.7 26.6

अंबिकापुर 39.4 26.3

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button