ट्रेंडिंगतकनीकीराष्ट्रीय

समुद्र में देश का पहला मानव मिशन भेजने की तैयारी

नई दिल्ली . चंद्रयान और सौर मिशन की सफलता के बाद भारत अब ‘समुद्रयान’ भेजने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत समुद्र में करीब छह किलोमीटर की गहराई तक पहला मानव मिशन भेजने की योजना है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को यह जानकारी दी.

समुद्रयान में तीन लोगों को समुद्र की गहराई में भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए चेन्नई स्थित राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान में पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ विकसित की जा रही है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस पनडुब्बी का निरीक्षण करने के बाद कहा कि भारत का समुद्र में यह पहला मानव मिशन होगा. इसका उद्देश्य गहरे समुद्र में संसाधनों और जैव विविधता का विस्तृत अध्ययन करना है. किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र का एक बड़ा हिस्सा अभी भी रहस्य बना हुआ है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button