डेविल’ व्हेल, खत्म होने की कगार पर

दुनिया में व्हेल की बहुत सी प्रजातियां होती हैं. कई प्रजातियां तो 21 वीं सदी में ही खोजी गई हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है और लोग इनके बारे में ज्यादा जानते भी नहीं हैं. इनमें से एक को तो अनोखा नाम डेविल व्हेल मिला हुआ है.
व्हेल ऐसे समुद्री स्तनपायी जानवर हैं जो अपने विशाल आकार के लिए जानी जाती हैं. इनके बारे कहा जाता है कि इनके अस्तित्व पर कई तरह के संकट आ गए हैं. इसकी प्रमुख वजह इंसानी गतिविधियां बताई जाती हैं, जिससे इन्हें एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी होती है. वहीं कई व्हेल इंसान के द्वारा अधिक शिकार करने के कारण ही अपनी प्रजाति का अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
नॉर्थ अटलांटिक राइट व्हेल विलुप्त होने का सबसे ज्यादा खतरा झेल रहे व्हेल में शामिल हैं. आज इनकी संख्या केवल 400 ही रह गई है. धीमी गति की वजह से आसानी से इनका शिकार किया जा सकता है, लेकिन इनके अलावा ये मरने पर तैरती रहती हैं, डूबती नहीं हैं.