राष्ट्रीयट्रेंडिंग

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आज रामलीला मैदान में 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बुधवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय पर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. वे गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया. भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा. मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, अनिल शर्मा समेत नौ विधायकों ने उनके नाम का अनुमोदन किया.

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से सीएम के चेहरे को लेकर चल रही ऊहापोह का फैसला मात्र आधा घंटे में हो गया. इसके बाद भाजपा कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़े बजने लगे और कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी.

चौथी महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. उनसे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर भाजपा ने एक ओर महिलाओं को संदेश दिया है तो दूसरी तरफ केजरीवाल के वैश्य और हरियाणा कार्ड को भी बेअसर करने का प्रयास किया है. रेखा को सीएम बनाकर भाजपा ने महिला, वैश्य और हरियाणा को एक साथ साधने का प्रयास किया.

छह विधायक बन सकते हैं मंत्री

गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण में कई बड़े चेहरे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह के नाम लगभग तय हो गए है. इनमें से कई को सूचना भी दे दी गई है.

दिल्ली में आज नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहीं रेखा गुप्ता ने पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी बंगला जिसे भाजपा ‘शीशमहल’ कहती है उसे म्यूजियम बनाने का संकल्प लिया है। एनडीटीवी से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “हम शीशमहल को म्यूजियम बनाएंगे…हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए सभी वादों को भी पूरा करेंगे। मैं उन्हें इस पद के लिए चुनने के लिए धन्यवाद देती हूं।” भाजपा दिल्ली के सिविल लाइंंस में 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले के रेनोवेशन को लेकर केजरीवाल पर हमला कर रही है। पुनर्निर्मित बंगला 40,000 वर्ग गज में फैला एक भव्य आवास है, जो 2015 से अक्टूबर 2024 तक केजरीवाल का आधिकारिक निवास था। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button