ब्रेकिंग खबरें

बिलासपुर संभाग

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 5 मामले दर्ज

बिलासपुर . खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन के 5 प्रकरण दर्ज किए गए. रतखण्डी, निरतु, एवं छतौना क्षेत्रों में जांच के दौरान ग्राम रतखण्डी, छतौना क्षेत्र में अवैध रेत व मुरूम परिवहन के कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें अवैध रेत परिवहन के 4 व अवैध मुरूम परिवहन का 1 मामला शामिल है.

अवैध परिवहन कर रहे 5 वाहनों को जप्त कर संबंधित थानों में रखा गया है. ग्राम कड़ार में जांच के दौरान अवैध मुरूम खनन का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 जेसीबी व 1 हाइवा जब्त कर खनिज जांच नाका लावर में रखा गया है. जप्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभाग ने प्रकरण दर्ज किया है. खनिज विभाग द्वारा रेत उत्खनन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है. ग्राम सेलर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम सीएसआईडीसी का प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसमें शिकायत एवं सूचना प्राप्त होने पर मेसर्स आनंदी बिल्डर्स को खनिज रेत, गिट्टी एवं मुरूम की वैधता प्रमाणित करने हेतु विभाग द्वारा नोटिस तामिल किया गया है.

What's your reaction?

Related Posts