ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

भारतमाला परियोजना से जुड़ेगा बिलासपुर आरंग-दर्री के बीच बनेगी 6 लेन सड़क

रायपुर. रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए जल्द ही नया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत बिलासपुर को आरंग (रायपुर) से जोड़ने के लिए करीब 95 किलोमीटर लंबी 6 लेन हाईवे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 

DPR और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस सड़क परियोजना के लिए Detailed Project Report (DPR) और Feasibility Report बनाने का काम शुरू कर दिया है। नई 6 लेन सड़क आरंग से सिमगा तक बनाई जाएगी, जबकि सिमगा से बिलासपुर तक मौजूदा 4 लेन सड़क को 6 लेन में अपग्रेड किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुछ हिस्सों में बायपास रोड भी बनाई जा सकती है। 

औद्योगिक और शैक्षिक क्षेत्रों को मिलेगा लाभ 

एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक इस हाईवे के बनने से न केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि यह औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक क्षेत्रों को भी सीधा फायदा पहुंचाएगा। सड़क बनने के बाद बिलासपुर सीधे Raipur-Visakhapatnam Economic Corridor और Durg-Raipur Bypass से जुड़ जाएगा। 

केंद्र और राज्य सरकार की पहल 

हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर चर्चा की थी। इसके बाद गडकरी ने अधिकारियों को DPR तेजी से तैयार करने के निर्देश दिए थे। अब मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही इस परियोजना पर काम शुरू हो सकता है। 

Raipur-Visakhapatnam Corridor से कनेक्टिविटी  फिलहाल Raipur-Visakhapatnam Economic Corridor पर काम जारी है, जो अभनपुर से होकर शुरू होता है और विशाखापट्नम तक जाता है। इस मार्ग से रायपुर से विशाखापट्नम की दूरी लगभग 164 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसी प्रोजेक्ट से बिलासपुर को भी जोड़ने की योजना है। इससे भविष्य में ट्रैफिक और यात्रा दोनों और आसान हो जाएंगे। 

What's your reaction?

Related Posts