रायपुर. स्वास्थ्य विभाग ने आठ ऐसे डॉक्टरों की दो-दो वेतनवृद्धि रोक दी है, जिन्होंने विभाग से बिना अनुमति के विदेश यात्रा की है. इन सभी को विभाग द्वारा नोटिस जारी भविष्य में दोबारा बिना अनुमति विदेश यात्रा न करने की नसीहत भी दी है. इन 8 डॉक्टरों के खिलाफ विभाग को शिकायत मिली थी कि विभाग से बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर गए थे. इसके बाद सभी के खिलाफ जांच कराई गई, जिसमें विदेश यात्रा करना पाया गया. इसके बाद सभी की वेतन वृद्धि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्यवाही की गई.
सहायक अधीक्षक गए थे यूएई :
सहायक अधीक्षक मदन विश्वकर्मा 11 अगस्त 2022 को मुंबई से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे. इसके पहले ये 23 अप्रेल 2022 को नेपाल गए थे. इसके अलावा जिन आठ डॉक्टरों ने बिना अनुमति विदेश यात्रा गए थे, उनमें डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. छाया तिवारी, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. मीरा बघेल, डॉ. संगीता भाठिया, डॉ. गीतांजलि तिवारी और नश्कर टंडन शामिल हैं. ये सभी वर्ष 2021 से 2022-23 के बीच विदेश यात्रा पर गए थे.


















