ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट अपडेट करने घर-घर जाएंगे BLO, स्कूलों में भी लगेंगे स्पेशल कैंप

छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग ने राज्य में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत खास तौर पर युवा वर्ग और ऐसे पात्र नागरिकों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

ELC की मदद ली जाएगी

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है. इसके लिए स्कूलों में बने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की मदद ली जाएगी. ELC के जरिए छात्रों को वोटर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई जाएगी और 18 साल पूरे करने वाले छात्रों के फॉर्म भरवाए जाएंगे.सलिए स्टूडेंट्स के लिए शिविर लगाता जा रहा है.

BLO घर-घर सर्वे करेंगे

अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. BLO पुरानी और नई मतदाता सूची का मिलान करेंगे. ऐसे लोग जिनका नाम पहले लिस्ट में था लेकिन अब नहीं है, उनकी पहचान की जाएगी. पात्र पाए जाने पर मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम दोबारा जोड़ा जाएगा.प्रत्येक BLO को हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है.

इस पूरे अभियान को करीब एक महीने में पूरा करने की योजना है. निर्वाचन विभाग ने बताया कि यह अभियान सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगा. रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों, और बेघर व वंचित वर्ग के लोगों के बीच भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित न रहे.

कैसे करें आवेदन?

पात्र नागरिक और नए मतदाता तीन तरह से आवेदन कर सकते हैं. वे ECINET ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल या अपने क्षेत्र के BLO के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. ECINET ऐप में ‘Book a Call with BLO’ की सुविधा भी दी गई है. किसी भी जानकारी या मदद के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

What's your reaction?

Related Posts