बाजार में अडानी ग्रुप का शानदार धमाका, तेजी से उछले ये शेयर, जानिए किन स्टॉक में आई गिरावट ?
Adani Share Price Today: भले ही आज शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। लेकिन अदाणी ग्रुप के तीन शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अदानी ग्रुप के शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी NDTV के शेयर में देखने को मिल रही है. NDTV का शेयर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. अदाणी विल्मर में भी 0.2% की तेजी देखने को मिल रही है।
हालांकि अदानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की 10 में से 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर खुले। ग्रुप के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट अदानी पावर में देखने को मिल रही है। यह शेयर 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ चल रहा है। वहीं, अदानी टोटल गैस 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इन शेयरों में गिरावट है
अदानी समूह की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.29% की गिरावट के साथ 1,683.00 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अदानी पोर्ट्स के शेयर 632.00 रुपए के स्तर पर चल रहे हैं। शेयर 0.75% नीचे हैं। अदानी पावर के शेयर 188.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अदाणी टोटल गैस का शेयर 813.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है। शेयर 0.99% नीचे हैं। अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर भी गिरावट के साथ 905.95 रुपये पर बंद हुआ। अंबुजा सीमेंट के स्टॉक में भी गिरावट है। ये शेयर 378.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।