ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बेमेतरा हिंसा: राजधानी में बंद का असर, दुकानों में लटका ताला

रायपुर. बेमेतरा में 2 समुदाय के बीच हुई हिंसा के बाद विहिप ने छत्तीसगढ़ बंद करने का आह्वान किया था, जिसका असर प्रदेश समेत राजधानी में दिखने लगा है. बसों के पहिए थम गए हैं, दुकानों में ताला लटका नजर आ रहा है. वहीं विहिप के कार्यकर्ताओं ने बस में तोड़फोड़ भी की है. साथ ही विहिप ने 4 जगह जयस्तंभ चौक, तेलीबांधा चौक, भाठागांव चौक और फाफाडीह चौक में चक्कजाम करेगी.

जानकारी के अनुसार, राजधानी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बंद करवाने के लिए निकले, जिनके साथ भाजपा नेता भी शामिल रहे. वहीं नया बस स्टैंड में बसों में तोड़फोड़ करने की भी जानकारी है. बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं.

What's your reaction?

Related Posts