बिलासपुर. रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार की गुमटियों में भीषण आग लग गई है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से 100 गुमटियां जलकर खाक हो गई है. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. हालांकि, आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर, 28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
- पुरी जाने वाली ट्रेनों पर असर, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
- रायपुर में रैली-जुलूस पर नए नियम लागू, 4 विभागों की NOC जरूरी; सफाई शुल्क ₹1,000
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- रायपुर के भनपुरी में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, तीन महिलाएं गिरफ्तार


















