छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु से आज मिलेंगे छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय के 40 विद्यार्थी

छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत 40 विद्यार्थी 22 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा व केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से भी मुलाकात होगी।

पहली बार ये विद्यार्थी वायुयान से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार जानेंगे। एकलव्य विद्यालय के ज्यादातर विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं और वे खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि उनको हवाई यात्रा के साथ भारत के सर्वोच्च पदासीन राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

विद्यार्थियों ने कहा कि यह हमारे जीवन का अविस्मरणीय दिन होगा। इसके लिए विद्यार्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री मोहन मरकाम, विभाग के सचिव डीडी सिंह और आयुक्त शम्मी आबिदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button