ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

राहुल का दावा- कांग्रेस के पक्ष में तूफान आने वाला

भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग 150 सीट जीतेगी। विदिशा में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में तूफान आने वाला है।

राहुल ने भाजपा पर विधायकों को खरीदकर 2020 में मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल पहले, आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, लेकिन भाजपा ने विधायकों को खरीद लिया और आपकी सरकार चुरा ली।

कर्नाटक-हिमाचल प्रदेश की सत्ता से बाहर किया कांग्रेस नेता ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार (जो मार्च 2020 तक 15 महीने के लिए मध्य प्रदेश में सत्ता में थी) ने 27 लाख किसानों के कृषि ऋण माफ कर दिए, लेकिन उस सरकार को गिराकर भाजपा ने मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और बेरोजगारों को धोखा दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर किया।

बुंदेलखंड पैकेज से लोगों को एक रुपया भी नहीं मिला राहुल ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के शासन के दौरान मंजूर किए गए 7,000 करोड़ रुपये के पैकेज को खर्च करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि लोगों को इसमें से एक रुपया भी नहीं मिला।

What's your reaction?

Related Posts