ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़: कांग्रेस करेगी हार की समीक्षा, दिल्ली से आएंगे पर्यवेक्षक

रायपुर. कांग्रेस में जल्द ही विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा होगी. इसमें हार के कारणों पर चर्चा होगी. संकेत मिल रहे हैं कि संगठन में आंशिक बदलाव हो सकता है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को मिली हार के अब नेता प्रतिपक्ष के चयन की कवायद शुरू होगी. इसके लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक आएंगे. वे कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ बैठक कर रायशुमारी करेंगे.

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा शीर्ष नेतृत्व करेगा. बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के बाद प्रत्याशियों के साथ बैठक करके मौजूदा हालातों की जानकारी ली थी. इन बैठकों में प्रत्याशियों ने अपनी हार-जीत का पूरी कहानी बताई थी. साथ ही बताया था कि किन-किन नेताओं ने उनके विधानसभा सीट में भितरघात किया है.

इसके आधार पर कांग्रेस ने कई नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की थीं. इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटियों ने भी प्रत्याशियों की रिपोर्ट के आधार पर निष्कासन की कार्रवाई की थीं. हालांकि कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए निष्कासन आदेश को प्रदेश संगठन ने निरस्त कर दिया था.

What's your reaction?

Related Posts