छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड को परीक्षा परिणाम आज घोषित हो गया है. बोर्ड परीक्षा में टाॅप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परीक्षा परिणाम के इस खास मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभाकानांए देते हुए सभी बोर्ड रिजल्ट के टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है.
बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर देखे अपना रिजल्ट
10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी https://cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in/ पर जाकर देख सकते हैं. छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर के माध्यम से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया है, साथ ही सभी टॉपर्स बच्चों को दीन दयाल मेधावी याेजना के तहत सम्मानित किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का परीणाम घोषित हो गया है. 10वीं के रिजल्ट में संध्या नायक ने प्रदेश में टॉप किया है. इस बार भी लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है बालिकाओं का प्रतिशत 81 रहा है. प्रदेश भर में 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने परीक्षा दी थी. हाई स्कूल में इस बार परीक्षा परिणाम 77.15 रहा है. इस बार का परीक्षा परिणाम पिछली बार की तुलना में 5% अधिक है.
टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है. इन टॉपर्स में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान का नाम शामिल है. वहीं तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा का नाम शामिल है.
छत्तीसगढ़ के 12वीं बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है. वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे. कृष महंत रायगढ़ के रहने वाले हैं.
री-वैल्यूएशन के लिए 15 दिन का समय
बोर्ड परीक्षा में अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को नंबर बढ़वाने के लिए नतीजे जारी होने के बाद 15 दिन का समय दिया जाएगा. इस अवधि में री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन करना होगा. अब पुन: मुल्यांकन में किसी भी छात्र-छात्राओं के नंबर कम नहीं हाेंगे. ऐसे में यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो छात्रों के पुराने अंकों को मान्यता दी जाएगी.


















