ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीयव्यापार

सातवें दिन भी बाजार चढ़े, निफ्टी 21 हजार के पास

स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 358 अंक की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

कारोबारियों के अनुसार, सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एलएंडटी में लिवाली के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी रही. कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई.

सेंसेक्स 357.59 अंक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 69,653.73 अंक पर बंद हुआ.

अडानी समूह की कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन बुधवार को बढ़कर 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बाजार पूंजीकरण में तेजी समूह द्वारा ऊर्जा बदलाव की दिशा में वर्ष 2030 तक 75 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना के ऐलान के बाद आई.

समूह की कुल 11 में से आठ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए जिनमें से कुछ शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी रही.

समूह की कुछ कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गए और उनमें अपर सर्किट लगाना पड़ा. सांघी इंडस्ट्रीज, अडाणी पावर और अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर 52 हफ्तों के अपने उच्चस्तर पर पहुंच गए.

रईसों की सूची में अंबानी के करीब पहुंचे अडानी

अरबपति गौतम अडानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. सूची में भारत और एशिया के सबसे अमीर उद्यमी मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं. अडानी की कुल संपत्ति के साथ 82.5 अरब डॉलर हो गई है, सालाना आधार पर उनकी संपत्ति 38 अरब डॉलर घटी है. वहीं, अंबानी के पास 91.4 अरब डॉलर की संपत्ति है.

What's your reaction?

Related Posts