ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभागशिक्षा एवं रोजगार

रविवि वार्षिक परीक्षा के आवेदन 5 तक

रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जनवरी तक भरे जाएंगे. फार्म भरने की प्रक्रिया कुछ दिन पहले शुरू हुई है. वार्षिक परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी. इसके तहत चीए, चीकॉम, बीएससी समेत ग्रेजुएशन के अन्य कश्चाओं के अलावा पीजी के लिए परीक्षा होगी. जानकारी के मुतानिक 5 जनवरी के बाद विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी तक फार्म भरे जाएंगे. परीक्षा के लिए जल्द ही समय-सारणी जारी की जाएगी. इसे लेकर तैयारी की जा रही है. गौरतलब है कि बीए, बीए क्लासिक्स, बीकॉम के नियमित व भूतपूर्व छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 1100 रुपए, प्राइवेट (अमहाविद्यालयीन) 1610 और पूरक की एग्जाम फीस 820 रुपए है. बीएससी, बीएससी होमसाइंस नियमित और भूतपूर्व 1130, प्राइवेट 16:10 और पूरक 1075 रुपए. बीसीए नियमित व भूतपूर्व 1810 और पूरक 1075 रुपए. एमए, एमकॉम, एमएससी गणित की परीक्षा फीस प्राइवेट व भूतपूर्व छात्रों के लिए 1610 रुपए है.

What's your reaction?

Related Posts