ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजन

पाखंड के आरोपों से घिरे सलमान, बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना

सलमान खान ने बीती रात बिग बॉस के मंच से सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स को जमकर फटकार लगाई थी. जहां कई लोगों ने उनका समर्थन किया, वहीं एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन्हें ‘हिपोक्रेट’ यानी पाखंडी बुलाती नजर आईं.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वो किया, जिसपर पिछले काफी वक्त से सेलेब्स ने चुप्पी साधी हुई थी. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी. सलमान ने ट्रोल्स को फटकारा जिन्होंने कटरीना कैफ, सोहेल खान, वरुण धवन के लुक्स का मजाक उड़ाया. यहां तक कि खुद की ट्रोलिंग पर भी उन्होंने रिएक्ट किया. सलमान ने अपने बाल्ड लुक, मोटापे और बुढ़ापे पर उठ रहे सवालों का मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसपर उन्हें हर तरफ से समर्थन मिला है. सलमान खान ने ये सबकुछ शनिवार रात हुए बिग बॉस ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान किया था. उन्होंने अपनी हैट और शर्ट उतारकर अपनी बॉडी शेमिंग पर सबकी बोलती बंद की.

हालांकि, बिग बॉस की ही एक पुरानी कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस सोफिया हयात की इस मामले में अलग राय नजर आई. उन्होंने सलमान के साथ बिग बॉस के दौरान हुई अपनी एक पुरानी घटना को याद किया, जिसमें उनका दावा है कि सुपरस्टार ने उन्हें बॉडी शेम किया था. सोफिया हयात ने X पर सलमान की तारीफ वाले वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा था- सलमान पाखंडी और बेवकूफ हैं. जब मैं बिग बॉस में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी. जबकि गौहर (खान) से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है.

वैसे एक्ट्रेस जिस सीजन का जिक्र कर रही हैं, वो साल 2013 वाला सीजन 7 है जिसकी विजेता गौहर खान थीं. तब भी सलमान शो को होस्ट कर रहे थे. दरअसल सलमान कल गेमर स्काउट से सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात कर रहे थे. स्काउट के फैंस ने सुपरस्टार और बिग बॉस शो को लेकर तरह-तरह की बातें कही थीं. इसी पर उनका गुस्सा फूटा, और वो लोगों द्वारा की जानी ट्रोलिंग पर बात करने लगे. सलमान ने उन लोगों पर सवाल उठाए जिन्होंने हाल ही में प्रेग्नेंट हुईं कटरीना कैफ के बढ़े वजन का मजाक उड़ाया. फिर भाई सोहेल की ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई. इसी दौरान सलमान भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री के पैपराजी वीडियो पर भड़कते नजर आए, जिसमें उनका गलत एंगल से वीडियो निकाला गया. यही बातें सलमान को गुस्सा दिला गईं, और उन्होंने चंद मिनटों में सबको फटकार लगा डाली.

What's your reaction?

Related Posts