ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगमनोरंजन

कान्स में दिखा जैकलीन का जलवा

कान्स. 77वें कान्स फिल्म समारोह में ऐश्वर्या राय और कियारा आडवाणी के बाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज शामिल हुईं. समारोह में उन्होंने फैशन डिजाइनर माइकल डी काउचर का डिजाइन किया हुआ सुनहरा गाउन पहना.

जैकलीन फर्नांडीज ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लग्जरी कार ब्रांड बीएमडब्ल्यू का प्रतिनिधित्व किया. इससे पहले वे 2015 में इस समारोह में शामिल हुईं थीं. उस समय उन्हें क्वीन ऑफ मलेशिया ने आमंत्रित किया था.

खुद का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहन शामिल हुईं बॉलीवुड हस्तियों के बीच भारत से एक फैशन डिजाइनर नैन्सी त्यागी भी समारोह में शामिल हुईं हैं. खास बात यह है कि नैंसी अपना आउटफिट खुद डिजाइन करती हैं. पहली बार उन्होंने गुलाबी रंग का गाउन पहना था. दूसरे लुक में नैंसी त्यागी ने जो ड्रेस पहनी है वह साड़ी की तरह का लुक देती है. उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉम पर अपनी तस्वीर भी साझा की. साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें ड्रेस के लिए दिल्ली के एक मार्केट से फैब्रिक खरीद रहीं हैं.

What's your reaction?

Related Posts