Closing Bell: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ.
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 52.63 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,953.31 पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 74,189.19 के हाईएस्ट और 73,762.37 के निचले स्तर तक चला गया था.
दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) 27.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 22,529.05 पर बंद हुआ.
Top Losers
सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट में बंद हुए.
Top Gainers
वहीं, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर हरे निशान में रहे.
BSE में लिस्टेड कंपनियों का Mcap 5 ट्रिलियन डॉलर के पार
बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप इंट्राडे कारोबार में पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर बढ़ गया. इससे पहले कि यह थोड़ा नीचे बंद हुआ. पिछले दो सत्रों में भारतीय बाजारों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ है.


















