ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

बनेगा रॉकस्टार और धड़कन का सीक्वल

फिल्मकार इम्तियाज अली अपनी सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार का सीक्वल बनाना चाहते हैं. वर्ष 2011 में प्रदर्शित इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरहिट रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी. इम्तियाज अली, रॉकस्टार का सीक्वल बनाना चाहते हैं. डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की तरफ से इम्तियाज अली के साथ संगीतकार, आर रहमान गीतकार इरशाद कामिल और गायक मोहित चौहान की बातचीत का एक वीडियो जारी किया गया. इसमें चारों एक साथ की गई अपनी फिल्मों और गानों पर बातें करते हैं. एआर रहमान इम्तियाज से पूछते हैं कि क्या हम राकस्टार 2 बना रहे हैं? इस पर इम्तियाज कहते हैं, ‘हमारे पास इस बारे में बताने के लिए म्यूजिकली कुछ तो होना ही चाहिए. एआर रहमान कहानी क्राउडसोर्स करने का सुझाव इम्तियाज अली को देते हैं. रहमान कहते हैं, हमें इसे जनता पर छोड़ देना चाहिए.

इधर निर्देशक धर्मेश दर्शन भी अपनी सुपरहिट फिल्म धड़कन का सीक्वल बनाना चाहते हैं. धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म धड़कन में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी.

ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी, साथ ही फिल्म के सभी गाने चार्ट बस्टर साबित हुये. धर्मेश दर्शन ने बताया, मैं धड़कन का सीक्वल बनाने पर सोच- विचार कर रहा हूं, लेकिन ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी. यदि फिल्म का सीक्वल बना तो यह आधुनिक सिनेमा का नया रूप होगा. धड़कन 2 पर यदि आगे कुछ और बात होती है तो मैं फैंस को इसकी जानकारी जरूर बॉक्स दूंगा.

What's your reaction?

Related Posts