ब्रेकिंग खबरें

अपराधराष्ट्रीय

बहन को प्रताड़ित करने पर जीजा की जान ली

नई दिल्ली. बहन को प्रताड़ित करने पर भाई ने जीजा की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 26 वर्षीय शाहबाज के रूप में हुई है. उत्तर पूर्वी जिले की एएटीएस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए बुधवार को शाहबाज के साले जीशान को गिरफ्तार किया. साथ ही सुबूत मिटाने वाले चार आरोपियों को पकड़ा.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब चार बजे सूचना मिली कि जाफराबाद के मौजपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई है. उसकी गर्दन और सीने पर चाकू से हमला किया गया था. जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ माह पूर्व ही उसका प्रेम विवाह हुआ था. वारदात के वक्त वह अपने ससुराल से घर लौट रहा था. हत्या का मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस के साथ ही जिले की अन्य टीमों ने मामले की जांच शुरू की. इसी बीच पुलिस को आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी मिली. उसके जरिए आरोपी की पहचान हो गई. पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद आरोपी को पकड़ लिया.

What's your reaction?

Related Posts