ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

नवा रायपुर में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नवा रायपुर के सेक्टर-17 में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराया, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई.हादसे में कार चालक गौतम सतवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी प्रियांशु सचदेव और अविराज गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के इंजन और पुर्जे करीब 30 फीट दूर जाकर गिरे. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.

What's your reaction?

Related Posts