ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चहीते कपल रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के लिए आज का दिन बहुत ही बड़ा और खास है, क्योंकि आज इस कपल ने अपने जीवन में एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है. जी हां!! आलिया भट्ट ने आज एक बेबी गर्ल(Baby Girl) को जन्म दिया है.

आलिया भट्ट  ने रविवार को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. बता दें कि प्रेग्नेंट आलिया को रविवार को सुबह ही डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे पति रणबीर कपूर के साथ सुबह-सुबह अस्पताल पहुंची थी.आलिया भट्ट ने कुछ मिनट पहले ही बेटी को जन्म दिया है. उन्हें डिलीवरी के लिए रविवार को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनके साथ पति रणबीर कपूर भी थे. बता दें कि कपूर खानदान में एक बार फिर लाडली जन्मी हैं. मम्मी-पापा बनने पर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है. बता दें कि जैसे ही डिलीवरी के लिए आलिया के अस्पताल पहुंचने की खबर आई पीछे-पीछे मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी अस्पताल पहुंच गई. आलिया का सास कुछ देर बाद अस्पताल के बाहर गाड़ी में नजर आए. कपूर खानदान में खुशी का माहौल है. बता दें कि खानदान ने करीब 11 साल बाद बेटी ने जन्म दिया है.

आलिया और रणबीर ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. इसके बाद शादी के तकरीबन दो महीने बाद ही 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था कि ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है.’ तस्वीर में एक्ट्रेस अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं.

फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, आलिया और रणबीर के फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब नजर आ रहे है.

What's your reaction?

Related Posts