ब्रेकिंग खबरें

खेलअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Sports News: जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो समय आ गया है

लंदन। भारतीय स्टार विराट कोहली ने लंदन में युवराज सिंह के ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम में अपने टेस्ट करियर के संन्यास के बारे में बात करते हुए खूब हंसी मजाक किया और कहा कि ‘जब आप हर चार दिन में दाढी रंगते हैं तो मतलब है कि समय आ गया है’। कोहली अब लंदन में रहते हैं। वह हाल में विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में दिखाई दिए जिसमें वह भूरे रंग के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। Sports News:

इसके बाद वह तुरंत ‘यूवीकैन’ कैंसर फंडरेजर (धनराशि जुटाना) कार्यक्रम में पहुंच गए। भारतीय टीम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी और कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता ने कोहली के टीम का हिस्सा नहीं होने का जिक्र क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी। प्रस्तुतकर्ता गौरव कपूर ने कहा, “मैदान पर हमें आपकी कमी खलती है।

शास्त्री के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की कोहली ने

कोहली इस ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम के बीच में आए लेकिन स्पष्ट रूप से ‘शोस्टॉपर’ रहे। उन्होंने शास्त्री के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की जो उस समय मुख्य कोच थे जब कोहली टेस्ट टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले गए थे। कोहली ने कहा, “सच कहूं तो अगर मैं तब उनके साथ नहीं होता तो टेस्ट क्रिकेट में जो हुआ वो मुमकिन नहीं हो पाता।

What's your reaction?

Related Posts