ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनराष्ट्रीय

उर्फी जावेद ने एक बार फिर बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, इस बार पट्टी से बना डाला ड्रेस

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. इतना ही नहीं, कई बार उर्फी ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर तहलका मचाया है. इन लुक्स की वजह से ही उर्फी को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है. इतना ही नहीं उन्हें इस वजह से धमकियां भी मिल चुकी हैं.

लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है एक्ट्रेस अपने आउटफिट आइडियाज से सबको चौंका देती हैं. वह कभी जूट के कपड़े तो कभी कांच से कपड़े, कभी पत्थर, तो कभी लोहे की चेन, तो कभी बिजली की तार, तो काफी फोटोग्राफ, कभी फूल को तो कभी फूलों की पंखुड़ी से अपने लिए ड्रेस बना लेती हैं. हाल ही में तो उन्होंने हद ही कर दी जब उन्होंने कपड़ों की जगह पट्टीयों का इस्तेमाल किया है.

हैलोवीन लुक में नजर आईं उर्फी

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम (@urf7i) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पट्टी से अपने लिए ड्रेस बनाती दिखाई देती हैं. इस नए लुक के साथ उर्फी जावेद ने अपना हैलोवीन आउटफिट दर्शकों को दिखाया है. उर्फी ने इस ड्रेस के साथ डार्क शेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं. साथ ही हाई बन बनाए हुए अपने हैलोवीन लुक को कंप्लीट किया है. उर्फी जावेद की इस वीडियो के बैकग्राउंड में टेलर स्विफ्ट का एंटी हीरो गाना बज रहा है.

उर्फी (Urfi Javed) द्वारा ये वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद ही लोगों के अजीबो-गरीब कमेंट के बाढ़ आ गए. जितनी मजेदार उर्फी जावेद की ये वीडियो है उतने ही मजेदार वीडियो पर आए ये कमेंट भी हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए उर्फी की वीडियो पर लिखता है कि- केमिस्ट पर नहीं मिलेगी सस्ती पट्टी, अब हमारे पेशेंट तुम्हारे पास आएंगे ड्रेसिंग करवाने.

एक्ट्रेस की इस वीडियो (Urfi Javed Video) पर लगातार लोगों के मजेदार कमेंट आ रहे हैं. तो वहीं हेटर्स भी उर्फी को खूब ट्रोल कर रहे हैं. लेकिन आप उर्फी को इतना तो जान ही गए होंगे कि उनको ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता. वह तो मस्त मौला अंदाज में अपनी क्रिएटिविटी को प्रदर्शित करती रहती हैं.

What's your reaction?

Related Posts