ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मुंबई और पुणे से चोरी करने रायपुर आते थे, अंबिकापुर में गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में घूम-घूमकर सूने फ्लैट को शिकार बनाने वाले अंतरराज्यीय चोरों का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें दो अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने शहर के आमानाका, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित सूने फ्लैटों में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद वे दूसरे जिले में भाग जाते थे। उन्हें पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर रायपुर लाया।

एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद सन्नी (22) पुणे और रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख (20) नवी मुबई का रहने वाला हैं। दोनों चोरी को अंजाम देने के लिए रायपुर आते थे। पहले तो वे घूम-घूमकर रेकी करते थे। मौका मिलने पर सूने फ्लैट में धावा बोल देते थे। इस पर पुलिस को चोरी की शिकायतें आने लगीं। इनमें खास बात यह रही कि सूने फ्लेट में चोरी के मामले आ रहे थे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और शक हुआ कि इसमें बाहरी गिरोह सदस्यों का हाथ है। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने आरोपियों को अम्बिकापुर में पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनोद सन्नी गौर पुणे और रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख निवासी महाराष्ट्र का होना बताया। पूछताछ पर आरोपियों ने फ्लैट में चोरी को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने 36 ग्राम सोना, 843 ग्राम चांदी, 9 हाथ घड़ी, 1 आईफोन तथा घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन कुल कीमत 6,20,000 रुपए तथा अन्य सामान को जब्त कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts