ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस; सलमान इस एक्ट्रेस के साथ देंगे सरप्राइज, ग्रांड प्रीमियर में होंगी पुरानी यादें ताजा

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 जल्द शुरू होने जा रहा है। शो के प्रोमो वीडियो रिलीज करना मेकर्स ने शुरू कर दिया है और अभी तक कई सेलेब्रिटीज का नाम सामने आ चुका है जो कि इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं। अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक शो के ग्रांड प्रीमियर में सलमान खान की को-स्टार रह चुकीं सोनाली बेंद्रे भी परफॉर्म करेंगी।

प्रीमियर एपिसोड में मिलेगा सरप्राइज

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 19 के प्रीमियर एपिसोड को और भी खास बनाते हुए सलमान खान और सोनाली बेंद्रे दर्शकों की पुरानी यादें ताजा करते नजर आएंगे। फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में प्रेम का किरदार निभा चुके सलमान खान और प्रीति का किरदार निभा चुकीं सोनाली बेंद्रे स्टेज पर एक साथ होंगी। दर्शकों को फिर एक बार उनके बीच वही केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

ताजा होंगी फैंस की पुरानी यादें

नॉस्टैल्जिया से लबरेज करने के लिए सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी काफी रहने वाली है। सोनाली बेंद्रे टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अपने रियलिटी शो “पति पत्नी और पंगा” को प्रमोट करेंगी। इस तरह वह इस रियलिटी शो को और भी खास बना देंगी। बता दें कि इस सीजन में कुछ कपल भी आ सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी भी खिलाड़ी के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

सुपरहिट रही थी ‘हम साथ साथ हैं’

बात फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की करें तो साल 1999 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बनाने में 17 करोड़ रुपये लागत आई थी, लेकिन इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ रुपये कमाकर सभी को हैरान कर दिया। फिल्म में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे के अलावा सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और मोहसिन बहल भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

What's your reaction?

Related Posts