ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री में आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू गिरफ्तार

रायपुर. थाना विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित छेव तालाब के पास अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 पौवा अवैध देशी शराब और एक सुजूकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी/04/पी ए/6725 जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, रायपुर रेंज रायपुर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अन्य राज्यों से आने वाली शराब तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारी और एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने के लिए संयुक्त कार्रवाई की।

एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम को जानकारी मिली कि सड्डू छेव तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्राइम, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर रवि सोनी को चेक किया। तलाशी के दौरान शराब की थैलियाँ बरामद हुईं, जबकि आरोपी शराब रखने और बेचने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 गिरफ्तार आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू, पिता गोकूल सोनी, 30 वर्ष, निवासी ब्लॉक नं. 34 खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर है। उसके खिलाफ थाना विधानसभा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 445/25 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक शिवेंद्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सउनि गेंदुराम नवरंग समेत कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's your reaction?

Related Posts