ब्रेकिंग खबरें

तकनीकीट्रेंडिंग

सरकार के नए GST स्लैब ने कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए राहत दी, एक झटके में ₹2.58 लाख सस्ती हो गई ये SUV

जीप इंडिया के पोर्टफोलियो की लग्जरी कारों की लिस्ट मे मेरेडियन भी शामिल है। हालांकि, इसकी गितनी महंगी कारों में होती है। हालांकि, सरकार के नए GST स्लैब ने इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कुछ राहत दी है। दरअसल, 22 सितंबर से इस कार को खरीदना 6.66% या 2.58 लाख रुपए तक सस्ता हो गया है। पहले इसके शुरुआती लोंगिट्यूड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपए थी, जो अब घटकर 23.33 लाख रुपए हो गई है। यानी इसके बेस वैरिएंट पर 1.66 लाख रुपए का टैक्स कम हो गया है। ऐसे में आप भी इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके सभी वैरिएंट की नई लिस्ट को देख लेना चाहिए।

जीप मेरिडियन की नई एक्स-शोरूम कीमतें (न्यू GST)
2.0-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल
वैरिएंटमौजूदा कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
LongitudeRs. 24,99,000Rs. 23,33,000-Rs. 1,66,000-6.64%
Longitude PlusRs. 27,80,000Rs. 25,95,000-Rs. 1,85,000-6.65%
Limited (O)Rs. 30,79,000Rs. 28,74,000-Rs. 2,05,000-6.66%
Trail EditionRs. 31,19,764Rs. 29,12,000-Rs. 2,07,764-6.66%
2.0-लीटर टर्बो डीजल ऑटो (TC)
वैरिएंटमौजूदा कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
LongitudeRs. 28,79,000Rs. 26,88,000-Rs. 1,91,000-6.63%
Longitude PlusRs. 30,79,000Rs. 28,74,000-Rs. 2,05,000-6.66%
Limited (O)Rs. 34,79,000Rs. 32,48,000-Rs. 2,31,000-6.64%
Limited (O) 4WDRs. 36,79,000Rs. 34,34,000-Rs. 2,45,000-6.66%
Trail EditionRs. 35,19,764Rs. 32,86,000-Rs. 233,764-6.64%
Trail EditionRs. 37,19,764Rs. 34,72,000-Rs. 2,47,764-6.66%
OverlandRs. 36,79,000Rs. 34,34,000-Rs. 2,45,000-6.66%
Overland 4WDRs. 38,79,000Rs. 36,21,000-Rs. 2,58,000-6.65%

जीप मेरिडियन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
जीप मेरिडियन के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रीस्टैंडिंग 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए हैं। गाड़ी में लेदर में लिपटा स्टीयरिंग व्हील, एक वायरलेस चार्जर, 9-स्पीकर अल्पाइन साउंड सिस्टम दिया है। टॉप-स्पेक ओवरलैंड में अब 11 से ज्यादा फीचर्स और एडवांस यूकनेक्ट टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी के लिए एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल के अलावा एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) सूट मिलता है।

छोटी और लग्जरी कारों पर नए GST 2.0 की कंडीशन

छोटी पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर अब 18% GST ही देना होगा। इसी तरह CNG और LPG कारों पर भी यही टैक्स लिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कंडीशन ये तय की गई है कि पेट्रोल और CNG कारों में 1200cc या इससे कम कैपेसिटी वाला इंजन हो। या फिर इन कारों की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी तरह, डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी अब 28% के बजाय 18% GST लगेगा, लेकिन ये छूट सिर्फ 1500cc पावर तक कैपिसिटी वाली और 4 मीटर तक लंबी कारों को ही मिलेगी।

दूसरी तरफ, लग्जरी और मिड साइज कारों के लिए अब 40% टैक्स कर दिया है। सरकार ने इन्हें लग्जरी आइटम मानते हुए 40% GST स्लैब के दायरे में रखा है। 1200cc से बड़ी पेट्रोल कारें और 1500cc से अधिक क्षमता वाली डीजल कारें इस दायरे में आएंगी। ऐसे में यूटीलिटी व्हीकल (UV), स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (SUV), मल्टी यूटीलिटी व्हीकल (MUV) और मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) या क्रॉस ओवर यूटीलिटी (XUV) व्हीकल पर 40% GST देना होगा। जिन व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm से अधिक होगा वो भी इसी कैटेगरी में आएंगे।

सरकार ने लग्जरी और बड़ी कारों म को 40% कर दिया है। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि पुराने GST स्टैब की तुलना में इसे कम किया गया है। जी हां, पहले लग्जरी कारों पर 28% GST और 22% सेस लगता था। इस तरह ग्राहकों को कुल 50% टैक्स देना पड़ता था। अब नए GST स्लैब में इसे घटाकर कुल 40% कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को यहां भी 10% टैक्स से छुटकारा दिया गया है। यानी इसमें 28% GST को बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, लेकिन सेस को 00% कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts