शनिदेव इस साल 3 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। शनि गुरु के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस परिवर्तन से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ होगा।शनि देव 3 अक्तूबर को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिलहाल शनि की राशि की बात करें, तो शनि अभी मीन राशि में हैं। मीन राशि में रहते हुए शनि नक्षत्र बदल रहे हैं। शनि का यह परिवर्तन आपके लिए लाभ के योग ला रहा है। आपको बता दें कि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। ऐसे में शनि और गुरु की युति बन जाएगी। ये युति कई राशियों के लिए धन लाभ के मौके लाएंगे। आपकी लाइफ में एनर्जी के लिए नए मौके सामने आएंगे।
कर्क राशि वालों के लिए सोशल लाइफ में सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना आपका निवेश आपको लाभ देगा। आपके लिए आपके लिए भाग्य का साथ मिलेगा। लवलाइफ में आप अच्छे पल पाएंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए शनिदेव अच्छे नतीजे देंगे। आपको भूमि से जुड़ा लाभ हो सकता है, फिर वो बिजनेस करने से हो या फिर लीगली किसी मामले से हो। यह समय आपकी लाइफ में पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर बैलेंस लाएगा। कोई डील फाइनलाइज होने पर आपको लाभ मिलेगा।
मीन राशि वालों के लिए शनिदेव लाभ के योग लेकर आए हैं। अगर आप इस दौरान कुछ बड़ा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपको मेंटली तौर पर अलर्ट रहना चाहिए। आपके लिए शुभ योग हैं। परिवार में सभी के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा।


















