कुछ महीने पहले WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर अपनी रीसेंट मीडिया फाइलें ब्राउज कर सकेंगे। इस नए फीचर के लिए एक डेडिकेटेड मीडिया हब दिया जाएगा, जिससे यूजर चैट में शेयर किए गए सभी कॉन्टेंट को एक ही सेंट्रलाइज्ड लोकेशन पर आसानी से व्यू और मैनेज कर सकेंगे। वेब क्लाइंट के साइडबार में एक नए एंट्री पॉइंट के जरिए यह हब यूजर्स को अपनी बातचीत में शेयर किए गए सभी फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट्स और लिंक को ब्राउज करने की सुविधा देगा। इसके लिए यूजर्स को पर्सनल चैट को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब कंपनी नए मीडिया हब फीचर को लिमिटेड यूजर्स के साथ टेस्ट करना शुरू कर चुकी है।
WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर अभी कुछ वेब क्लाइंट्स के लिए ही उपलब्ध है। यूजर्स को WhatsApp ईकोसिस्टम का और बेहतर ऐक्सेस देने के लिए कंपनी इस फीचर को Mac ऐप के लिए भी ऑफर कर रही है। WABetaInfo ने इस शानदार फीचर के स्क्रीनशॉट को X पर शेयर किया है।
लेटेस्ट मीडिया का एक क्लीन और ऑर्गनाइज्ड व्यू
मीडिया हब इंटरफेस आपकी चैट में शेयर किए गए सभी लेटेस्ट मीडिया का एक क्लीन और ऑर्गनाइज्ड व्यू ऑफर करता है। हालांकि, यह फीचर केवल फोटो और वीडियो डिस्प्ले करने तक ही सीमित नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार यूजर अपनी बातचीत में शेयर किए गए सभी लिंक और डॉक्यूमेंट भी ब्राउज कर सकते हैं। इससे कई चैट में स्क्रॉल किए बिना जरूरी फाइल्स सर्च करना आसान हो जाता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि हब केवल लेटेस्ट मीडिया कॉन्टेंट डिस्प्ले करता है और सबसे सटीक और अप-टू-डेट फाइल्स का फटाफट ऐक्सेस ऑफर करने पर फोकस करता है।
फिल्टरिंग का ऑप्शन
रिपोर्ट के अनुसार यूजर बिल्ट-इन-सर्च फीचर की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार मीडिया फाइल्स को आसानी से सर्च कर सकते हैं। सर्च फीचर सेंडर को फिल्टरिंग का ऑप्शन देता है, जिससे सेलेक्ट किए गए कॉन्टैक्ट के साथ शेयर किए गए कॉन्टेंट को झटपट ऐक्केस किया जा सकता है। यह फीचर उस वक्त काफी काम आता है, जब यूजर को किसी फोटो या वीडियो का कैप्शन तो याद रहता है, लेकिन यह ठीक से याद नहीं रहता कि उसे कहां शेयर किया गया था।
मीडिया हब फीचर बल्क ऐक्शन के लिए मल्टीपल आइटम्स को एकसाथ सेलेक्ट करने, डेट के हिसाब से शेयर किए गए मीडिया को सर्च करने और फाइल साइज के अनुसार भी मीडिया को सर्च करने का ऑप्शन देता है। कंपनी इस फीचर को WhatsApp फॉर मैक और वेब क्लाइंट के लिए धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।



















