ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिट्रेंडिंगराष्ट्रीय

खेसारी लाल यादव भूल नहीं पाएंगे ये हार! कौन हैं BJP की छोटी कुमारी? जिन्होंने भोजपुरी स्टार को पछाड़ दिया?

छपरा: बिहार चुनाव 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला छपरा सीट पर देखने को मिला. हर राउंड में तस्वीर बदलती रही. कभी बीजेपी की छोटी कुमारी आगे रहतीं. तो अगले ही राउंड में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बढ़त बना लेते. आखिरकार खेसारी लाल यादव ने छोटी कुमारी को हरा दिया. छोटी कुमारी को 7600 वोटों से जीत मिली. खेसारी को 79245 वोट मिले. जबकि छोटी के खाते में 86845 वोट आए.

खेसारी लाल यादव का स्टारडम, उनकी लोकप्रियता और भीड़ खींचने की क्षमता इस सीट को पहले ही हाई-प्रोफाइल बना चुकी थी. लेकिन दूसरी ओर छोटी कुमारी ऐसी उम्मीदवार थी जिनका ग्राउंड लेवल काम और स्थानीय पहचान उन्हें मजबूत दावेदार बना दिया. यही वजह है कि यह सीट अचानक पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई है. और टक्कर भी जोरदार रही.

कौन हैं छोटी कुमारी, जो खेसारी को कड़ी टक्कर दे रही हैं?

छोटी कुमारी 35 साल की युवा नेता हैं, जो भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं. वो राजनीति में नई जरूर हैं, लेकिन उनका अनुभव कम नहीं है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सामाजिक सेवा से की. वह 12th पास हैं और उनके पास करीब ₹1.4 करोड़ की संपत्ति है, साथ ही उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. राजनीति में उनकी पहचान एक सक्रिय और प्रभावी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में बनी. इस बार बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए छपरा से मौजूदा विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता का टिकट काटकर उन्हें उम्मीदवार बनाया.

क्यों अहम है यह सीट?

छपरा सीट पिछले 15 साल से बीजेपी का गढ़ रही है. 2020 में डॉ. सी.एन. गुप्ता ने जीत दर्ज की 2015 और 2010 में भी सीट बीजेपी के पास रही. इससे पहले यहां स्वतंत्र उम्मीदवारों और आरजेडी का दबदबा रहा. यानी यह सीट बीजेपी के लिए बेहद प्रतिष्ठा वाली है. ऐसे में छोटी कुमारी की जीत पार्टी के लिए भविष्य की रोडमैप तय कर सकती है. खेसारी को हराने के बाद ये जीत बेहद अहम बन गई है.

What's your reaction?

Related Posts