ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

Dining With the Kapoor’s की ओटीटी रिलीज तय

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में शामिल कपूर खानदान का नया शो ‘ Dining With the Kapoor’s’ 21 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. शो का रोमांचक नया टीजर और फिर ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है, जिसमें कपूर परिवार की खूबसूरत बॉन्डिंग, उनका फूड-लव और उनकी पारिवारिक केमिस्ट्री झलकती है. लगभग दो मिनट लंबे ट्रेलर में पूरा कपूर परिवार बड़े ही दिलचस्प अंदाज में नजर आता है. इसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, ऋद्धिमा कपूर साहनी, अरमान जैन, आधार जैन और अन्य सदस्य शामिल हैं. करीना कपूर ट्रेलर में अपने परिवार को ‘फनी, लविंग, यूनाइटेड और जिसे खाने-हंसने का बहुत शौक है’ कहकर परिभाषित करती हैं. ट्रेलर में नीतू कपूर मजाक में करीना को ‘ड्रामेटिक’ भी कहती दिखती हैं. वहीं अरमान जैन को किचन में खाना बनाते हुए देखा गया, जो फैस के लिए एक दिलचस्प सरप्राइज है.

राज कपूर को याद करता दिखा परिवार

डिनर टेबल पर बैठकर कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा के महान शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती को याद किया. परिवार के सदस्यों ने उन शानदार बॉलीवुड पार्टियों को भी याद किया, जिन्हें राज कपूर अपने पारिवारिक बंगले में मेजबानी करते थे. अंत में रणबीर कपुर मशहूर लाइन के साथ टोस्ट उठाते हैं, ‘जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां, चीयर्स!’

What's your reaction?

Related Posts