छत्तीसगढ़ में 9 दिसंबर से अहम बैठकें शुरू होने वाली है. प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील 9 तारीख को महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. वहीं, 10 दिसंबर को CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी. इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. साथ ही 13 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वह बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.



















