ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़शिक्षा एवं रोजगार

व्यापम परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘नाउ’ शब्द पर विवाद, सेन समाज ने जताई आपत्ति

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की परीक्षा के प्रश्नपत्र में इस्तेमाल किए गए ‘नाउ’ शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 20 सितंबर को आयोजित परीक्षा में एक लोकोक्ति से जुड़े सवाल में इस शब्द के इस्तेमाल पर सेन समाज ने आपत्ति जताई है। सेन समाज का कहना है कि प्रश्नपत्र में ‘नाउ’ शब्द का इस्तेमाल आपत्तिजनक संदर्भ में किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों के मुताबिक, इस तरह के प्रयोग से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

प्रश्नपत्र में लोकोक्ति के इस्तेमाल पर आपत्ति

बताया गया है कि विवाद एक लोकोक्ति को लेकर है, जिसे परीक्षा के प्रश्नपत्र में शामिल किया गया था। सेन समाज ने संबंधित शब्द और उसके संदर्भ पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

कई जिलों में विरोध प्रदर्शन

समाज ने इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को लेकर प्रदेश के कई जिलों में सेन समाज ने विरोध प्रदर्शन भी किया है. समाज के लोगों ने इसे उनकी जाति और पेशे को लेकर अपमानजनक बताया है. रायपुर में सेन समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

प्रतिनिधियों का कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए. इससे समाज में गलत संदेश जाता है. उन्होंने व्यापम से प्रश्न को वापस लेने और भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 20 सितंबर को आयोजित व्यापम की परीक्षा में एक प्रश्न में लोकोक्ति के रूप में ‘नाउ’ शब्द का प्रयोग किया गया था. इस लोकोक्ति को लेकर सेन समाज ने आपत्ति जताई है. समाज का कहना है कि इस शब्द से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.सेन समाज ने मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और संबंधित प्रश्न तैयार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए.

What's your reaction?

Related Posts