रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें सरगुजा (अंबिकापुर), कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बेमेतरा जैसे कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
यह फेरबदल मुख्य रूप से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है, ताकि आगामी निर्वाचनों में निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। आदेश नवा रायपुर से दिनांक 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है।
इनका हुआ तबादला
– भोसकर विलास संदिपान (2011 बैच), पूर्व कलेक्टर सरगुजा को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ बनाया गया है। यह पद प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
– रणबीर शर्मा (2012 बैच), पूर्व कलेक्टर बेमेतरा को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने पर संजीव कुमार झा (2011 बैच) इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। यह पद भी प्रवर श्रेणी के समकक्ष है।
– अजीत वसंत (2013 बैच), पूर्व कलेक्टर कोरबा को अब कलेक्टर, सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– कुणाल दुदावत (2017 बैच), पूर्व कलेक्टर दंतेवाड़ा को कलेक्टर, कोरबा बनाया गया है।
– देवेश कुमार ध्रुव (2018 बैच), पूर्व कलेक्टर सुकमा को कलेक्टर, दंतेवाड़ा नियुक्त।
– सु प्रतिष्ठा ममगाई (2018 बैच), पूर्व कलेक्टर नारायणपुर को कलेक्टर, बेमेतरा।
– सु नम्रता जैन (2019 बैच), पूर्व अपर कलेक्टर रायपुर को कलेक्टर, नारायणपुर।
– अमित कुमार (2019 बैच), पूर्व आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को कलेक्टर, सुकमा।
– प्रकाश कुमार सर्वे (2019 बैच), पूर्व अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर।
– गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019 बैच), पूर्व अपर कलेक्टर सुकमा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी।
– सु रोमा श्रीवास्तव (2020 बैच), पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को उप सचिव, मंत्रालय पदस्थ।


















