Republic Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता समेत पुलिस विभाग के आईजी ध्रुव गुप्ता, एडीजी पीएचक्यू, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर समेत 25 अफसरों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई थी.
इन सभी को 26 जनवरी 2026 को पुलिस मैदान रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा.
Also Read This: सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल को DIG पद पर प्रमोशन, IG ने कॉलर बैच पहनाकर किया सम्मानित

DG जेल हिमांशु गुप्ता समेत 25 अफसरों को राष्ट्रपति पदक
केंद्रीय गृह विभाग के अनुसार, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा. वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी ध्रुव गुप्ता, डीआईजी प्रशांत ठाकुर, सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर श्वेता राजमणि, पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक अ स्टेनो पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट, समनि गुप्तवार्ता पीएचक्यू रोहित कुमार झा, निरीक्षक अ विशेष शाखा पीएचक्यू कमलेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार सिन्हा और एपीसी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा.
Also Read This: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: पारा गिरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
वीरता पदक के लिए चयनित अफसर और कर्मचारी (Republic Day 2026)
वहीं सुकमा के तीन शहीद पुलिस कर्मियों रामूराम नाग एएसआई, कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा आरक्षक समेत 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जाएगा.
वीरता पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा (हाल परिसहाय राजभवन), उप निरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पांडु, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम (हाल प्रधान आरक्षक दंतेवाड़ा), आरक्षक माड़वी सन्नू दंतेवाड़ा, कंपनी कमांडर 17वीं वाहिनी छसबल करोड़ सिंह और पुरुषोत्तम देवांगन, आरक्षक 941 दंतेवाड़ा शामिल हैं.



















