ब्रेकिंग खबरें

व्यापार

NVIDIA के ऐलान से रॉकेट बना ये भारतीय AI क्लाउड स्टॉक, 20% उछाल के साथ लगा अपर सर्किट, 1 महीने में 29% चढ़ा

E2E Networks Limited के शेयरों में NVIDIA की साझेदारी के ऐलान के बाद जबरदस्त तेजी देखी गई और स्टॉक अपर सर्किट पर पहुंच गया. NVIDIA के India AI फैक्ट्री सहयोग से कंपनी के क्लाउड और GPU इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है. AI सेक्टर में बढ़ती मांग और बड़े खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस भारतीय AI क्लाउड स्टॉक को निवेशकों के रडार पर ला दिया है.

AI stock: AI आधारित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी E2E Networks Limited के शेयरों में आज, 18 फरवरी को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसके शेयर NSE पर 20 प्रतिशत तक उछल गए. इसी के साथ इसमें अपर सर्किट लगा. जिससे शेयर के भाव बढ़कर ₹3,068.20 पर पहुंच गए. इसके शेयरों में आई इस तेजी की अहम वजह अमेरिकी टेक दिग्गज NVIDIA का बड़ा ऐलान है.

NVIDIA के साथ साझेदारी

अमेरिकी टेक दिग्गज NVIDIA ने भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई साझेदारियों का ऐलान किया है. इसी क्रम में E2E Networks को India AI फैक्ट्री पहल के लिए चुना गया है. कंपनी अपने TIR प्लेटफॉर्म पर NVIDIA Blackwell GPU क्लस्टर विकसित कर रही है, जो चेन्नई स्थित L&T Vyoma डेटा सेंटर में होस्ट किया जाएगा. इसमें NVIDIA HGX B200 सिस्टम, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और Nemotron ओपन मॉडल्स को इंटीग्रेट किया जाएगा. यह इंफ्रास्ट्रक्चर हेल्थकेयर,फाइनेंस,मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में AI विकास को गति देगा.

वित्तीय प्रदर्शन

Q3 FY26 में E2E Networks की आय में 68 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई. हालांकि कंपनी को इस तिमाही में घाटा हुआ. फिर भी AI सेक्टर में बढ़ती मांग और रणनीतिक साझेदारी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. पिछले एक साल में E2E Networks का स्टॉक 48 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है और एक महीने में करीब 29 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

बड़े खिलाड़ियों की एंट्री

Yotta Infrastructure और Larsen & Toubro भी इस पहल का हिस्सा हैं. Yotta अपने शक्ति क्लाउड ब्रांड के तहत बड़े पैमाने पर AI इंफ्रा बना रही है. साथ ही Gnani.ai जैसे स्टार्टअप NVIDIA Nemotron मॉडल्स के जरिए मल्टीलिंगुअल AI प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं.

What's your reaction?

Related Posts